HomeNewsNational National

मुंडे को मिली अगले विस चुनाव की कमान

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में भाजपा के जनाधार वाले नेता गोपीनाथ मुंडे की नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा ने उनमें भरोसा जताते हुए घोषणा कर दी है कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव मुंडे की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा।

पार्टी पर लोकतांत्रिक आधार से भटकने का आरोप लगाकर अपने पदों से इस्तीफा देने वाले मुंडे को अगले महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने कमान सौंपकर मना लिया है। माना जा रहा है कि इससे मुंडे संतुष्ट हो गए हैं और कुछ देर बाद मुंडे इस्तीफे वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं।

कल दिल्ली जाने से इंकार करने वाले मुंडे आज दिल्ली पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर मुलाकात की। उसके बाद वे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी मिले। इसके बाद विभिन्न स्रोतों से खबर मिल रही है कि मुंडे को भाजपा ने महाराष्ट्र में पार्टी का चेहरा बनाने का मन बना लिया है।

संबंधित खबरें
* सामना ने की मुंडे की तरफदारी
* मैंने पद छोड़े हैं, भाजपा नहीं : मुंडे
* आडवाणी के कहने पर दिल्ली चल दिए मुंडे
* विधानसभा से भी इस्तीफा देंगे गोपीनाथ मुंडे
* हाईकमान से मिलने मुझे नहीं जाना दिल्ली : मुंडे
* गोपीनाथ मुंडे और गडकरी दिल्ली तलब
* महाराष्ट्र : भाजपा में तनाव, मुंडे का इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: