HomeNewsNational National

मान गए मुंडे, इस्तीफे वापस लिए

नई दिल्ली. दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के नेता गोपीनाथ मुंडे ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए हैं। भाजपा ने मुंडे को मनाने के लिए उनकी लगभग सभी शर्ते मान ली हैं।

मुंडे की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद खबरें आ रही हैं कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए मधु चवाण को हटाने का फैसला भाजपा ने कर लिया है। मुंडे ने मधु की नियुक्ति पर कड़ा ऐतराज जताया था और इस नियुक्ति के बाद ही उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया था।

पिछले दो दिनों से नाराजगी जताने वाले मुंडे को खुश करने के लिए भाजपा ने वादा कर दिया है कि उनकी अगुवाई में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस मान-मनौव्वल के बाद गोपीनाथ मुंडे ने अपने इस्तीफे वापस लेने की बात कहते हुए पार्टी में बने रहने का वादा कर दिया है।

संबंधित खबरें
* मुंडे को मिली अगले विस चुनाव की कमान
* सामना ने की मुंडे की तरफदारी
* मैंने पद छोड़े हैं, भाजपा नहीं : मुंडे
* आडवाणी के कहने पर दिल्ली चल दिए मुंडे
* विधानसभा से भी इस्तीफा देंगे गोपीनाथ मुंडे
* हाईकमान से मिलने मुझे नहीं जाना दिल्ली : मुंडे
* गोपीनाथ मुंडे और गडकरी दिल्ली तलब
* महाराष्ट्र : भाजपा में तनाव, मुंडे का इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: