HomeNewsNational National

कैलाश मानसरोवर यात्रा एक जून से

नई दिल्ली. कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष एक जून से शुरू होने जा रही है, जिसके तहत तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा की जाती है।

यह यात्रा 26 दिन में पूरी होगी जिसमें से 13 दिन तिब्बत में बिताए जाएंगे जो पिछले दिनों चीन विरोधी प्रदर्शनों के चलते चर्चाओं में रहा है। यह तीर्थयात्रा काफी दुर्गम मानी जाती है और इसमें कठिन परिस्थितियों में 19,500 फुट तक की यात्रा करनी पड़ती है।

हर साल यात्रियों का मार्गदर्शन करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा एक जून से शुरू होगी और इसके 16 जत्थे होंगे तथा अंतिम जत्था 24 सितंबर तक दिल्ली लौट आएगा। प्रत्येक जत्थे में 40-45 यात्री होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू होने से कुछ ही दिन पूर्व प्रत्येक जत्थे के यात्रियों की सही संख्या को अंतिम रूप दिया जाता है। अंतिम क्षणों में हो सकता है कुछ लोग न आएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: