Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood
लंदन. अमेरिकी पॉप गायिका मेडोना के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। हाल ही में रिलीज हुए नए गीत ‘फोर मिनट्स’ की लोकप्रियता की वजह से मेडोना ने ब्रिटेन में करीब 23 सालों बाद रेटिंग चार्ट में पहला स्थान बनाया है। ऐसे में मेडोना की खुशी तो जायज है।
मेडोना का दावा है कि यह उनके करियर का तेरहवाँ ऐसा गीत है, जो ब्रिटेन में सबसे अधिक प्रचलित हुआ है। इस गीत में मेडोना के साथ गायक जस्टिन टिंबरलेक ने भी प्रस्तुति दी है।
वहीं दूसरी ओर स्टेले और कैन्ये का ‘वेस्ट्स अमेरिकन ब्वॉय’ एलबम ब्रिटेन में दूसरे स्थान पर प्रचलित है। मेडोना का यह गीत उनका एलबम ‘हार्ड कैंडी’ से लिया गया है।