HomeNewsNational National

बंगाल बंद से राहुल-प्रियंका को हुई दिक्कत

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका वाडेरा समेत कई जानी मानी हस्तियों को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के 12 घंटे के बंद के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोनों भाई बहन शाम पौने छह बजे कोलकाता से निकल पाए। दोनों कल कोलकाता नाइट राइडर्स और डेक्कन चाजर्स का मैच देखने यहाँ पहुँचे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी सहयोगी जूही चावला को यहाँ से विदा होने में बंद के कारण देरी हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: