भोपाल.
वंडर किड बुधिया के पूर्व कोच बिरंची दास की भुवनेश्वर में हुई हत्या के मामले में एक संदिग्ध हत्यारे को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने छागला नामक इस आरोपी को एक निजी टीवी न्यूज चैनल से गिरफ्तार किया।
हैदराबाद निवासी छागला को करीब 2.30 बजे भोपाल स्थित एक निजी टीवी न्यूज चैनल से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि बिरंची दास तब खबरों में आए जब 6 वर्षीय बुधिया को लंबी दौड़ के लिए वे प्रशिक्षण दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को जूडो हाल में अपने परिवार और छात्रों के साथ नव वर्ष मना रहे बिरंची दास को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।