HomeNewsNational National

अगले 6 माह तक नहीं है शादी का मुहूर्त

उज्जैन/मुंबई.शादी का शुभ मुहूर्त यदि किसी को शादी की जल्दी है तो उसके पास केवल 3 मई तक का समय है, क्योंकि उसके बाद मुहूर्त के अभाव में उसे छह माह इंतजार करना होगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक, इसके बाद अगला श्रेष्ठ मुहूर्त 21 नवंबर के बाद ही आएगा। ग्रहों की स्थिति के चलते विवाह से संबंधित कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

उज्जैन में ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शंकर व्यास के अनुसार, 6 मई से शुक्र अस्त हो रहा है, जिसके बाद मांगलिक कार्य निषिद्ध हो जाते हैं। 7 जुलाई के बाद शुक्र की अड़चन तो दूर हो जाएगी, लेकिन 13 जुलाई से देवशयन होने से मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। पंडितों के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को दो मुहूर्त तो हैं, लेकिन वे श्रेष्ठ नहीं हैं। 3 मई का मुहूर्त भी ज्यादा श्रेष्ठ नहीं है।

बाजार की रौनक पर असर : अगले छह माह तक श्रेष्ठ मुहूर्त न होने के कारण शादी हॉल, कैटर्स, आभूषणों, फूलवालों, हनीमून आर्गेनाइजर और दूल्हा-दुल्हनों की साज-सज्जा करने वालों का कारोबार प्रभावित होगा। मुंबई में गोरेगांव स्थित रशिक स्मृति हाल के प्रभारी प्रबंधक सिराज रंगारा ने कहा, ‘आमतौर पर मई माह में शादी हॉल ओवर बुक हो जाते हैं। मगर इस बार हमें एक भी बुकिंग नहीं मिली है।’ उम्मीद है कि नवंबर का महीना व्यवसाय के लिए तेजी लेकर आएगा। मुंबई के अधिकतर बड़े जौहरियों ने नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: