HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आज यहां नहीं रहेगी बिजली

भोपाल. बिजली लाइनों का मानसून पूर्व रखरखाव बुधवार को भी जारी रहेगा। 33 केवी लाइन के रखरखाव के कारण सुबह दो घंटे होशंगाबाद रोड और अयोध्या नगर में बिजली नहीं रहेगी। सुबह आठ से दस बजे तक कटारा हिल्स, लहारपुर, दानिश कुंजस रजत विहार, होशंगाबाद रोड, सागर रायल, वल्लभ नगर, अमरावद खुर्द, खजूरीकलां, राजीव नगर, राज होम्स अयोध्या नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी, दामखेड़ा और कोकटा क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक अरेरा कालोनी के ई-6, ई-7 सेक्टर, आशा निकेतन, कैंपियन स्कूल, देवानी हास्पीटल क्षेत्र में रखरखाव होगा।

पुराने शहर में शाहजहांनाबाद, लक्ष्मी टाकीज, अलीगंज, हमीदिया रोड, टीला जमालपुरा, परि पार्क, भोपाल टाकिज और जुमेराती में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कटौती होगी। अन्य इलाकों में में बाग मुगालिया, संत आसाराम नगर, अरविंद विहार, आदर्श नगर, बावड़ियाकलां, आदमपुर, खजूरी कला व आसपास का क्षेत्र शामिल है।

मानसून पूर्व बिजली लाइनों का रखरखाव जरूरी है। यदि यह रखरखाव न हो तो बारिश में परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी। -पीके मिश्रा, अधीक्षण यंत्री (शहर वृत्त), विद्युत वितरण कंपनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: