HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आखिरकार बुलाए ‘सुरक्षा‘ के लिए टेंडर

रायपुर. पं. रविशंकर विवि ने आखिरकार अपनी गलतियों को सुधारते हुए प्राइवेट सिक्युरिटी के लिए तीन साल बाद टेंडर ुबुलवाए हैं। अब तक वह नियम करीब पौने दो करोड़ रुपए का भुगतान कर चुका है। प्रबंधन अब इस भुगतान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर विचार कर रहा है। रविवि द्वारा प्राइवेट सिक्युरिटी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर बुलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसमें 21 मई को दोपहर 3 बजे तक पंजीकृत सक्षम श्रेणी (ए-1 एवं उच्च श्रेणी) ठेकेदारों या फर्मो से राउंड द क्लाक सिस्टम एक साल के ठेके के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। टेंडर फार्म 30 अप्रैल से बिकेंगे। 21 मई को शाम 4 बजे खोले जाएंगे। फिलहाल रविवि में 29 गनमैन और 25 गार्ड रखे गए हैं। जबकि टेंडर में इनकी संख्या में कटौती कर 29 गार्ड और 25 गनमैन मांगे गए हैं। ठेके की अनुमनित वार्षिक राशि केवल 25 लाख रुपए रखी गई है, जबकि वर्तमान में करीब 60 लाख रुपए सालाना फूंके जा रहे हैं।

आडिट की आपत्ति से प्रकरण गंभीर

आडिट विभाग ने भी इन भुगतानों पर कड़ी आपत्ति की है। उसने दो कंपनियों को क्रमश: 195730 और 182563 रुपए के माहवारी भुगतान पर आपत्ति लगाई है। उसने लिखा है कि विगत कई महीनों से सुरक्षा गार्डो को बिना अनुबंध के रखा गया है। यह नियमानुसार नहीं है। इस बारे में अंकेक्षण द्वारा टीप दिया गया था लेकिन अब तक अनुबंध नहीं किया गया और न ही करों की कटौती के संबंध में जानकारी दी गई है। इसका निराकरण कराया जाए अन्यथा देयक अंकेक्षण में मान्य किया जाना संभव नहीं होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: