HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

लेट चल रही कापियों की जांच

बिलासपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम अभी भी चल रहा है। तयशुदा टाइमटेबल के अनुसार चार दिन पहले तक यह काम पूरा हो जाना था। 20 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाएं और तमाम गोपनीय सामग्री मुख्यालय के स्ट्रांग रुम में लाक करना तय किया गया था।

सूत्रों के अनुसार जांजगीर-चांपा व अंबिकापुर जिले में सबसे ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं बाकी हैं। बिलासपुर के अलावा जगदलपुर जिले में भी उत्तरपुस्तिका जांचने का काम पूरा नहीं हो सका है। इधर रायपुर जिला भी पिछड़ा हुआ है। माशिमं ने तीन दिन पहले सभी जिलों के मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों से रिपोर्ट मंगवाई थी। केंद्रों से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 25 फीसदी मूल्यांकनकर्ता ही गायब हैं। मूल्यांकन के लिए ड्यूटी तय होने के बाद किसी ने अपने बेटे तो किसी ने बिटिया की शादी के नाम पर छुट्टी ले रखी है।

बीमारी का आवेदन पत्र भेजने वाले शिक्षक भी दर्जनों में हैं। जितने मूल्यांकनकर्ता छुट्टी पर गए हैं, उतने शिक्षकों की जिम्मेदारी दूसरे शिक्षकों को पूरी करनी पड़ रही है। माशिमं के अफसरों का कहना है कि अभी तीन-चार दिन और उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम चलेगा। उसके बाद नतीजे घोषित करने की तैयारी की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: