HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

असामान्य हुआ तापमान

बिलासपुर. पेंड्रा में अधिकतम तापमान ने सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी कर ली है। अधिकतम तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी लोगों को परेशान करने लगी है। पेंड्रा में मंगलवार को तापमान चालीस डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। शहर का तापमान उससे कहीं अधिक था।

गर्मी में हो रही बढ़ोतरी का क्रम जारी है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण धूप चुभने लगी है। यही कारण है कि लोग दोपहर घर से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। दोपहर में सड़कों पर कोई नहीं निकलना चाहता यही कारण है कि 12 बजते ही शहर में कफ्र्यू सा माहौल हो जाता है। दुकानों में भी किसी तरह की ग्राहकी नहीं रहती, जिसे लेकर व्यवसायी दुखी रहते हैं। हालांकि शादी का मौसम होने के कारण शाम होते ही बाजार में भीड़ रहती है, लेकिन यह भीड़ शाम साढ़े पांच बजे के बाद ही देखने को मिलती है। राज्य में लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेंटीग्रेड, अंबिकापुर 40.0, रायगढ़ 43.8, जगदलपुर 40.6, चांपा 42.4 एवं राजनांदगांव में 41.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: