HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

फिर हादसे-दर-हादसे

बिलासपुर. b सड़कों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब तीन दर्जन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार वाहन पलटने से दो बारातियों की मौत

बेलपान, हरदी से शादी के बाद खरकेना के लिए बारातियों को लेकर वापस लौट रहा स्वराज माज्दा बेलमुंडी-अमसेना मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लगभग दो दर्जन सवार घायल हो गए। हादसे में घायल 8 बारातियों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सिम्स चौकी पुलिस के अनुसार ग्राम खरकेना निवासी राजेन्द्र कौशिक के परिवार में किसी युवक की शादी थी। सोमवार की रात बारात खरकेना से बेलपान, हरदी के लिए निकली। शादी के बाद मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे बारात खरकेना वापस लौटने के लिए निकली। दूल्हा-दूल्हन व परिवार के कुछ लोग पहले एक मार्शल में निकल गए। लगभग 40 बाराती एक स्वराज माज्दा में सवार हो गए।

माज्दा चालक वाहन काफी तेज रफ्तार मंे चला रहा था। हर्िी थाना क्षेत्र के बेलमुंडी-अमसेना मोड़ में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार वाहन मोड़ मंे पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हांेने घायलों को निकालना शुरू किया। इस बीच किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलांे को बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल एक दर्जन लोगांे को दो वाहनों में सिम्स के लिए रवाना किया गया। अन्य बारातियों को मामूली चोट लगी थी, उन्हें गांव के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। इधर सिम्स लाते समय खरकेना निवासी 36 वर्षीय रामगोपाल पिता बुधराम साहू तथा ग्राम छतौना निवासी 50 वर्षीय मंगल पिता मोहन कौशिक ने दम तोड़ दिया। खरकेना निवासी 15 वर्षीय देवी कौशिक पिता मनीराम, 43 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद कौशिक पिता कलीराम, 30 वर्षीय सरूप कौशिक पिता बोड़र, बाबूलाल कौशिक पिता चैतराम, 16 वर्षीय तीरथराम साहू पिता नहतूराम, 13 वर्षीय सुरेंद्र कौशिक पिता त्रिभुवन, ग्राम कया निवासी रामखिलावन कौशिक, ग्राम चकरमुंडा निवासी 25 वर्षीय गौरीशंकर पिता रामखिलावन कौशिक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन मालिक का पुत्र और चालक दोनों फरार हो गए हैं।

मालिक का बेटा चला रहा था वाहन: जब बारात बेलपान, हरदी से खरकेना लौटने के लिए निकली, तो उस समय स्वराज माज्दा का ड्राइवर नशे में बुरी तरह धुत था। वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा था। इस वजह से उसके साथ गया वाहन मालिक का पुत्र वाहन को चला रहा था। नौसिखिया ड्राइवर होने की वजह से वह तेज रफ्तार वाहन को मोड़ में नहीं संभाल सका और यह दुर्घटना घटित हो गई।

..और मातम में बदल गईं सगाई की खुशियां

रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर और बिलासपुर की ओर से जा रहा पेट्रोल टैंकर सोमवार की रात सरगांव, तहसील कार्यालय के पास आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में मेटाडोर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना का दुखद पहलू यह है कि बुधवार को उसकी सगाई होन वाली थी और इसके लिए उसके घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। घटना की सूचना के बाद घर में मातम छा गया है।

बरेला, दुर्ग निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार वर्मा पिता गिरिवर प्रसाद वर्मा मेटाडोर का चालक था। सोमवार की शाम वह मेटाडोर क्रमांक सीजी 04, जी 2078 में कुछ सामान लेकर बिलासपुर के लिए निकला। उसके पिता गिरिवर प्रसाद भी वाहन मंे उसके साथ थे। मुकेश काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। रात लगभग 12:30 बजे वे हर्िी थाना क्षेत्र के सरगांव तहसील कार्यालय के पास पहुंचे।

तभी सामने से आ रहे टैंकर क्रमांक सीजी 04, जेए 6587 से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर का ड्राइवर साइड केबिन में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुकेश केबिन में फंस गया। उसका गला वाहन की स्टेयरिंग में फंस गया था। उसके पिता गिरिवर को मामूली चोट आई। उसने हर्िी पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना के 12 घंटे बाद पहुंची पुलिस

रात लगभग 12:30 बजे हुए इस हादसे की सूचना रात में ही पुलिस दे दी गई थी, लेकिन हर्िी पुलिस मंगलवार सुबह लगभग 12 बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद जैसे-तैसे केबिन में फंसी लाश को निकाला गया। जिस स्थान पर एक्सीडेंट हुआ है, उसके ठीक सामने एक ढाबा है। ढाबे में आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं। इस वजह से इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

दो मोटरसाइकिलें भिड़ीं, ग्राम सचिव की मौत

ग्राम खम्हरिया के पास दो मोटर साइकिलें आपस में आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक में सवार ग्राम बिनौरी के ग्राम सचिव की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा काठाकोनी का ग्राम सचिव व दूसरी बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। बाद में घायल ग्राम सचिव को सिम्स से अपोलो रिफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी निवासी 30 वर्षीय प्रमोद ध्रुव गांव का ग्राम सचिव था। मंगलवार को वह पड़ोसी गांव काठाकोनी के ग्राम सचिव संतोष पिता भुवनलाल कौशिक के साथ मोटर साइकिल पर किसी आंदोलन के लिए तखतपुर गया हुआ था। शाम को दोनों अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साइकिल पर वापस लौट रहे थे। इधर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली निवासी 36 वर्षीय मोरन सिंह राजपूत पिता डीएस राजपूत के भांजे की तखतपुर में मंगलवार को शादी थी।

शादी में शामिल होने के लिए वह अपने मित्र 27 खोली निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र पिता चंद्रशेखर क्षत्रिय को साथ लेकर अपनी पैशन प्लस मोटर साइकिल में तखतपुर के लिए निकला। शाम लगभग 7 बजे ग्राम खम्हरिया के पास दो मोटर साइकिलें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक में सवार चारों लोगों को काफी चोट लगी। हादसे के कुछ देर बाद प्रमोद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संतोष, जितेंद्र व मोरन घायल हो गए। संतोष के सिर व चेहरे में गंभीर चोट पहुंची। तीनों घायलों को सिम्स भेजा गया। हालत गंभीर होने की वजह से संतोष को सिम्स से अपोलो रिफर कर दिया गया। शेष दोनों घायलों का सिम्स में इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खम्हरिया मेन रोड पर मृतक प्रमोद का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण इस मार्ग पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से काफी आक्रोशित थे। इस वजह से मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: