HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मंत्री पर लड़की को अगवा कराने का आरोप

जयपुर. एक दंपती ने उनकी विवाहिता बेटी को अगवा कराने का आरोप श्रममंत्री रामकिशोर मीणा पर लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भर लिखी है। लड़की को बरामद करने के प्रयास पुलिस नहीं कर रही है। दंपती ने अब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की गुहार की है।

गोपालपुरा बाईपास पर रहने वाले कन्हैयालाल टेलर और उसकी पत्नी संतोष टेलर ने ‘भास्कर’ को बताया कि उनकी पुत्री आशा 19 नवंबर 2007 को घर से सामान लेने बाजार गई थी, पर वह घर नहीं लौटी। बेटी के लापता होने के अगले दिन उन्हें टेलीफोन पर धमकी भी मिली थी। एक दिन उनकी बेटी आशा के नंबर से फोन आया था, जिसमें उसके रोने की आवाज आ रही थी। उसके बाद से लगातार उनके मोबाइल पर अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल आते हैं। फोन करने वाले अश्लील बातें करते हैं और धमकी देते हैं।

इसलिए है मंत्री पर शक : संतोष टेलर ने बताया कि मैं श्रममंत्री को बहुत पहले से जानती हूं। मीणा ने विधायक रहते हमारी कुछ आर्थिक मदद की थी और बाद में मेरी दो बेटियों का विवाह भी कराया। इसके बाद मीणा की नीयत बदल गई और उन्होंने मुझसे मदद का एहसान चुकाने के लिए दवाब डाला। इस पर मैंने मीणा और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस में लज्जा भंग का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस ने उसमें एफआर लगा दी। तब से मीणा के लोग हमें लगातार धमकियां दे रहे हैं। इसीलिए हमें शक है कि मंत्री ने आशा को अगवा करवाकर कहीं छिपा रखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: