News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने उपभोक्ता सूचकांक में वृद्धि के कारण न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि करने की घोषणा की है। नई दरें एक मार्च 2008 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान रोजाना 100.51 रुपए व प्रति महीना 2620 रुपए होगा। पिछले साल रोजाना 98.61 रुपए मिलते थे। कृषि श्रमिकों को 94.61 रुपए भोजन सहित और 104.31 रुपए बिना भोजन के मिला करेंगे।
यह वृद्धि सूचकांक के 409 से बढ़कर 419 हो जाने के कारण किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सभी संगठित और गैर संगठित क्षेत्रों को नई दरों के बारे में सूचित कर दिया गया। न्यूनतम वेतनमान एक्ट 1948 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, श्रम विभाग के निदेशक रमिंदर सिंह ने बताया कि न्यूनतम वेतनमान में संशोधन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इसकी घोषणा नहीं की गई है।