News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियाला/खन्ना. बादल सरकार की ओर से गेहूं की खरीद की खरीद के समुचित प्रबंध न होने के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को राजपुरा रोड पर चक्का जाम कर दिया। इस मौके पर कैप्टन के समर्थकों ने दूरी बनाए रखी। दूसरी ओर एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में गेहूं का लदान न होने के विरोध में खन्ना में आढ़तियों ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो की अगुआई में नेशनल हाईवे पर जाम लगाया।
विष्णु, लाल सिंह ने संभाली कमान
निर्धारित कार्यक्रम 10.00 बजे से 11.00 बजे तक किए गए चक्का जाम कार्यक्रम में भट़्ठल समर्थक पूर्व मेयर विष्णु शर्मा और पूर्व मंत्री लाल सिंह ने कमान संभाल रखी थी। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस अवसर पर सभी नेताओं ने प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की और आंदोलन जारी रखने की बात कही। यहां ब्रrा मोहिंदरा, सुरेंद्र सिंगला भी मौजूद थे।
सरकार हर मोर्च पर विफल: भट्ठल
भट्ठल ने कहा कि सरकार अपने वायदे पूरे करने में नाकाम रही है। सरकार अराजकता के दौर से गुजर रही है। आम लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर नीतियों में बदलाव नहीं किया गया तो कांग्रेस संघर्ष तेज कर देगी। खन्ना में दूलो ने कहा, प्रदेश की जनता सरकार से त्रस्त आ चुकी है और इसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, खन्ना मंडी में गेहूं की लाखों बोरियां खराब हो रहीं है। गेहूं की लिफ्टिंग और भुगतान समय पर न होने से किसान और आढ़ती परेशान हैं। फिरोजुपर और जलालाबाद में भी कांग्रेसियों ने चक्का जाम कर रोष जताया।
सरकार का 24 घंटे के अंदर रकम अदायगी का वायदा मजाक बनकर रह गया है। सरकार की ठेकेदारी प्रणाली के प्रति चाह ने रिश्वतखोरी को हवा देकर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।