News
Metros
Chandigarh Chandigarh भिखीविंड.
सभी व्यस्त..सुखप्रीत कौर करेले और भिंडी काटने में लगी हुई है..रात दस बजे गए हैं लेकिन पूनमदीप और स्वप्नदीप कौर सामान पैक कर रहे हैं। हर कोई सर्बजीत के लिए कुछ स्पैशल ले जाने की कोशिश में लगा हुआ है। गांववाले उनके घर इन सभी को देख रहे हैं। सभी के चेहरे पर खुशी और मन में उम्मीद..एक संकल्प, सर्बजीत को लेकर ही आएंगे। मंगलवार रात दरवाजे में दाखिल होने पर अजीब किस्म की खुशबू मिली।
घर में जाने वालों को मालूम हो जाता था कि अंदर कोई अच्छे पकवान बन रहे हैं। बुधवार सुबह सात बजे सर्बजीत सिंह के परिजन बुधवार करीब दस बजे अटारी बार्डर के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल होगा। सुखप्रीत कौर ने कहा कि वह अपने पति के लिए चूरी बनाकर ले जाएगी।
सुखप्रीत कौर ने बताया कि वह आलू का परांठा ले जाना चाहती थी, लेकिन खराब होने डर से नहीं ले जा रही है। साथ ही वह नहाने के साबुन, टावल और अन्य सामान भी ले जाएगी। सर्बजीत की छोटी बेटी पूनमदीप कौर अपने पिता को गिफ्ट देने के लिए उसका स्कैच बना रही थी। वह अपने पिता की गुमशुदगी के बाद पैदा हुई थी।
भाई के लिए राखी लेकर जाएगी बहन: दलबीर कौर ने कहा कि अपने भाई से बिछड़ने के बाद रखीं 18 राखियां लेकर जाएगी और सभी उसे बांधेगी। वह सर्बजीत की पसंद बैंगन का भुर्ता भी साथ लेकर जाएगी।
सुबह पाकिस्तान रवाना होंगे: सरबजीत के जीजा बलदेव सिंह के अनुसार दलबीर कौर, सुखप्रीत कौर, पूनमदीप और स्वप्नदीप पाकिस्तान के लिए सुबह सात बजे भिखीविंड से रवाना होंगे। सभी का विश्वास है कि सरबजीत जल्द रिहा होगा। बेटियों का कहना है कि भगवान चाहेगा तो वह अपने पापा के साथ ही आएंगी।