HomeNewsNational National

क्या था पीएम के प्लेन के पीछे?

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर मंगलवार को झारखंड से दिल्ली लौट रहे विशेष विमान के पीछे किसी अज्ञात वस्तु के बारे में राडार पर संकेत मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। असल में एअर ट्रैफिक कंट्रोल को राडार पर एक ‘ब्लिप’ दिखाई पड़ा था, जिसके बाद फौरन सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया।

पीएमओ का टिप्पणी से इनकार हालांकि दिल्ली के आसमान पर 16 मिनट मंडराने के बाद प्रधानमंत्री का विमान हवाई अड्डे पर सकुशल उतर गया। एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जहां इस ‘ब्लिप’ को विमान पर ट्रांसपोंडर होने की संभावना से जोड़ा, तो वहीं कुछ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि इसके साथ ‘कॉल साइन’ नहीं थी, जो आमतौर पर किसी भी विमान में होती है। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि यह ‘ब्लिप’ कंट्रोल प्रणाली की किसी खामी के कारण तो नहीं आया। कुछ अधिकारियों के अनुसार, यह तेज गति से उड़ता हुआ कोई पक्षी भी हो सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: