HomeNewsNational National

शेट्टी हो सकते हैं मुंबई भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली. भाजपा के जनाधार वाले नेता गोपीनाथ मुंडे के दबाव के बाद मुंबई अध्यक्ष के रूप में विधायक गोपाल शेट्टी को मनोनीत किए जाने का फैसला लगभग हो गया है और इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को की जा सकती है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मधु चवाण की नियुक्ति पर आपत्ति लेते हुए मुंडे ने इस्तीफे दे दिए थे और उन्हें मनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने मधु को पद से हटाने का फैसला किया था।

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को बताया कि शेट्टी को मधु चवाण की जगह मुंबई का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मधु को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देने का निर्णय किया गया है, जिसकी घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे ने मधु को मुंबई का अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में महासचिव समेत पार्टी के विभिन्न पदों से दो दिन पूर्व इस्तीफा दिया था, जिसको लेकर मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह एवं वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू से विस्तार से बातचीत होने के बाद महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के समक्ष उत्पन्न संकट का समाधान कर लिया गया है।

इसी के तहत मधु की जगह नया अध्यक्ष शेट्टी को बनाए जाने का बनाए जाने का फैसला किया गया। इस विचार विमर्श के बाद ही मुंडे ने पार्टी के विभिन्न पदों से दिए अपने इस्तीफे वापस लेने की घोषणा की। गडकरी ने कहा कि मुंडे हमारे वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र विधानसभा तथा लोकसभा की राज्य की सभी 48 सीटों पर मुंडे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

संबंधित खबरें
* मान गए मुंडे, इस्तीफे वापस लिए
* मुंडे को मिली अगले विस चुनाव की कमान
* सामना ने की मुंडे की तरफदारी
* मैंने पद छोड़े हैं, भाजपा नहीं : मुंडे
* आडवाणी के कहने पर दिल्ली चल दिए मुंडे
* विधानसभा से भी इस्तीफा देंगे गोपीनाथ मुंडे
* हाईकमान से मिलने मुझे नहीं जाना दिल्ली : मुंडे
* गोपीनाथ मुंडे और गडकरी दिल्ली तलब
* महाराष्ट्र : भाजपा में तनाव, मुंडे का इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: