HomeNewsNational National

बिहार : श्रमजीवी एक्स. पटरी से उतरी

पटना. बिहार में बुधवार सुबह पटना से दिल्ली की तरफ जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के दस डिब्बे नालंदा के करीब सोहसराय के पास पटरी से उतर गए। सुबह नौ बजे यह हादसा बख्तियारपुर-राजगीर सैक्शन में हुआ। पूर्व-मध्य रेलवे के सीपीआर एके चंद्रा ने बताया कि सैक्शन पर हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित है।

पटरियों की मरम्मत और अन्य कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दानापुर डिविजन के डीआरएम बीडी गर्ग और अन्य रेलवे इंजीनियरों को मौके पर रवाना किया गया है। इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: