HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

18 साल से रखी राखियां भाई को बांधूंगी

लुधियाना18 साल बाद भाई को मिलने जाने की बेताबी सरबजीत की बहन दलबीर कौर की आंखों में साफ झलक रही थी। बुधवार को सरबजीत का परिवार पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। दलबीर कौर अपने भाई की कलाई में 18 साल से रखी राखियों को बांधने के लिए बेताब हैं। उनका कहना है कि जैसे ही वह पाकिस्तान की जेल में कैद अपने भाई से मिलेंगी सबसे पहले उन्हें सारी राखियां बांधेंगी और मनपसंद का खाना खिलाएंगी। इसको लेकर उनका परिवार लंबे समय से तैयारियां कर रहा है। लुधियाना में पत्रकारों से बात करते हुए दलबीर कौर भावुक हो उठीं।

पूनम पहली बार मिलेगी पिता से

सरबजीत की छोटी बेटी पूनम पहली बार अपने पिता से मिलेगी। बड़ी बेटी स्वप्न को भी अपने पिता के साथ बिताए पल याद नहीं हैं। दलबीर कौर ने बताया कि दोनों बहनों ने अपने पिता से मिलने के लिए खास तैयारियां कर रखी हैं। पूनम इस यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित है। पूनम पिता के लिए खीर बनाकर व अपने हाथ से बनाया पिता सरबजीत का स्कैच फोटो लेकर जा रही है।

देशभर से मिले संदेश भी देगें सरबजीत को

दलबीर कौर ने बताया कि देशभर से करोड़ों लोगों के संदेश जो उन्हें प्राप्त हुए हैं, पाकिस्तान लेकर जाएंगे। इन संदेशों में सरबजीत के लिए भारतीयों का प्यार स्पष्ट झलकता है। इसके अलावा संदेशों की एक प्रति पाकिस्तान सरकार को भी देंगी ताकि पाकिस्तान सरकार को भी भारतीयों की भावनाओं का पता चल सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: