बैंगलूरु.
पढ़कर शायद आपको थोड़ा आश्चर्य हो लेकिन खबर सच्ची है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का जादू कर्नाटक के दलितों के सिर पर भी चढ़ रहा है। शायद यही वजह है कि मायावती की बसपा पार्टी कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। मायावती कर्नाटक में चार चुनावी दौरे पर जाने वाली हूं।
इसके पहले मायावती दिंसबर में कर्नाटक का दौरा किया था। उस दौरे में भी मायावती ने भारी भीड़ जुटाई थी।
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन कांग्रेस बसपा के इस नई लोकप्रियता से काफी सख्ते में है। विशेषज्ञों का मानना है कि बसपा की दलित वोट बंटने के कारण पिछले विधान सभा में कांग्रेस को 40 सीटों का नुकसान हुआ था ।
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने रक्षात्मक रवैया अपनाया है। कांग्रेस ने कहा कि बसपा को सिर्फ कांग्रेस का वोट नहीं मिलता। बसपा अन्य पार्टियों जैसे बीजेपी का वोट भी काटती हैं। बसपा कर्नाटका में जीत का खाता खोल कर दक्षिण भारत की राजनीति में प्रवेश करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में प्रमुख रुप से कांग्रेस, बीजेपी और जेडी के बीच ही टक्कर होती है।