HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

हिंदी ‘बी’ के पेपर में ‘ए’ का सिलेबस डाला

जालंधरगुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से मंगलवार को लिए गए हिंदी ‘बी’ पेपर में हिंदी ‘ए’ पेपर का सिलेबस आने से स्टूडैंट्स को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हिंदी ‘बी’ का गद्य और सैद्धांतिकी का पेपर था, जिसमें कुल 48 मार्क्‍स के सवाल हिंदी ‘ए’ के सिलेबस से डाले गए। इन्हें देखकर स्टूडैंट्स हक्के-बक्के रह गए। इसमें 2 नंबर वाले 4 सवाल, 6 नंबर के 4 सवाल व 16 नंबर का एक सवाल हिंदी ‘ए’ से आया।

स्टूडैंट्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने परेशान करने का बीड़ा उठाया हुआ है, जबकि पहले तो वे डेटशीट से ही परेशान थे और अब परेशानी आउट ऑफ सिलेबस से होने लगी है। उन्होंने प्रश्न पत्र देखा तो सब हैरान थे। उन्होंने इसके बारे में अपने एचओडी से भी बात की। स्टूडैंट्स ने यूनिवर्सिटी से ग्रेस मार्क्‍स देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यूनिवर्सिटी बीकॉम सैकेंड ईयर क ा अकाउंटैंसी क ा पेपर भी जीएनडीयू के पैट्रन मुताबिक नहीं आया था और बीए फस्र्ट ईयर के इंग्लिश के पेपर में 12 नंबर की ग्रामर बीए फाइनल से आई थी।

प्रबंधन की बात

जीएनडीयू के रजिस्ट्रार डॉ. आरएस बावा का कहना है कि अगर कॉलेज लिखित में यह शिकायत करते हैं तो वे तत्काल एक्शन लेंगे। हिंदी के पेपर की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा वह सजा का हकदार होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: