HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

जेल में कैदियों ने हवलदार को पीटा

कुरुक्षेत्र.जिला कारागार में कुछ कैदियों ने एक हवलदार के साथ मारपीट की। जख्मी हालत में हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैे। जिला जेल में तैनात हवलदार कृष्ण कुमार ने शिकायत में कहा कि कैदी तानसेन, संदीप, पवन व मनोज ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

जब उसने इसका विरोध किया तो वे भड़क गए और उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद अन्य जेल कर्मचारियों ने उसे बचाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जेल अधीक्षक हरीश कुमार व डिप्टी जेलर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल में कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ की इजाजत नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: