HomeNewsNational National

प्रदेश के 19 नए बीएड कालेजों को मान्यता मिली

रोहतकमहर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की मीटिंग में मंगलवार को 19 नए बीएड कालेजों को मान्यता दे दी गई। इन कालेजों में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। पूरे दिन चली मीटिंग में विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए 26 फैसलों पर मुहर लगाई गई। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग सुबह वीसी डा. आरपी हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पहले से ही तय 27 मुद्दों को रखा गया। इनमें सबसे अहम मुद्दा रहा प्रदेश में 19 नए बीएड कालेजों को मान्यता देने के संबंध में। मीटिंग से पहले 16 कालेजों को मान्यता देने की संभावना थी, लेकिन ऐन मौके पर 3 और कालेजों को बढ़ा दिया गया।

इसके अलावा बंसीलाल महिला राजकीय महाविद्यालय तोशाम को प्रोविजनल मान्यता देने के अलावा राजकीय कालेज गोहाना को भी स्थाई मान्यता दे दी गई। न्यू श्री कृष्णा स्पोर्ट्स कालेज पाली महेंद्रगढ़ को सीपीएड कालेज शुरू करने के लिए ग्रांट को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा 31 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि के लिए मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय द्वारा कई पाठ्यक्रम स्कीमों को भी मंजूरी दी गई है।

इन बीएड कालेजों को मिली मंजूरी

1. नारायणा कालेज आफ एजूकेशन, कुताना शास्त्री नगर, रोहतक

2. सरस्वती कालेज आफ एजुकेशन, मंडोली, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़

3. आर्य कालेज आफ एजुकेशन, गांव फरमाना, रोहतक

4. स्वामी दया मुनि विद्यापीठ कालेज आफ एजुकेशन, कलानौर, रोहतक

5. आदर्श कालेज आफ एजुकेशन, दादनपुर, झज्जर

6. जेआर किसान कालेज आफ एजुकेशन, ओल्ड सुंदरपुर रोड, रोहतक

7. बसंत लाल मेमोरियल कालेज आफ एजुकेशन, गढ़ी गरसरू, गुड़गांव

8. जाखड़ कालेज आफ एजुकेशन, मिनी गुड़गांव, गुड़गांव

9. कैप्टन हरदेव सिंह कालेज आफ एजुकेशन, गांव मदीना, रोहतक

10. शिक्षा भारती कालेज आफ एजूकेशन, सिसोथा, जिला महेंद्रगढ़

11. बाबा जय रामदास कालेज आफ एजुकेशन, कटौद, महेंद्रगढ़

12. पंडित सीता राम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग कालेज, महम गेट, भिवानी

13. आईपीजे कालेज आफ एजुकेशन, इस्माइला, रोहतक

14. प्रदेशी कालेज आफ एजुकेशन, खरखौदा, सोनीपत

15. एसएस कालेज आफ एजुकेशन, कुताना, रोहतक

16. श्री साईं बाबा कालेज आफ एजुकेशन, जहांगीरपुर, झज्जर

17. देहात विकास इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, तिगांव, फरीदाबाद

18. एसएलडी गल्र्स कालेज आफ एजुकेशन, छपरावला, पलवल

19. लक्ष्मी कालेज आफ एजुकेशन, रथिवास (जाट) सिधरावली, गुड़गांव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: