वाघा बॉर्डर. पाकिस्तान में दहशतगर्दी के आरोप के एवज फांसी की सजा पा चुके सरबजीत सिंह को राहत देने की मांग करने और उससे मुलाकात करने के लिए उसके परिवार ने वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश कर लिया है।
पाक की जेल में बंद सरबजीत से उसके परिजन मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां सरबजीत के परिजना पाक के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी से भी मिल सकते हैं। परिवार पाक सरकार से सरबजीत को फांसी न दिए जाने की गुहार लगाएगा।
पाक में प्रवेश करने के साथ ही सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि उनके भाई का पाकिस्तान में हुए बम धमाकों में कोई हाथ नहीं रहा है। दलबीर ने यह भी साफ कर दिया कि उनके भाई का भारतीय जासूसी या इंटेलीजेंस एजेंसी से भी कोई लेना-देना नहीं है।
संबंधित खबरें
* 'सरबजीत को भारतीय होने की सजा'
* सरबजीत के लिए दया याचिका दाखिल
* सरबजीत के लिए उम्र कैद मांगेंगे गिलानी
* भारत की अपील पर सरबजीत की फांसी 1 माह टली
* भारत ने की सरबजीत के माफी की अपील
* सरबजीत को 1 मई को होगी फांसी!
* सरबजीत के परिवार को मिला पाक वीजा
* सरबजीत के परिजनों ने दी अनशन की धमकी
* किसी और की सजा तो नहीं मिली सरबजीत को!