HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अब एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाएंगे

पटियाला.पंजाब प्रदेश कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के बीच सोमवार देर रात हुई सुलह के तुरंत बाद तो दोनों नेताओं ने बाद मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन भट्ठल ने मंगलवार को पटियाला में आयाजित प्रैस कॉन्फ्रैंस में इस बात को स्वीकार किया कि उन दोनों की बातें सुनने के बाद सोनिया ने उनके बीच की गलतफहमी को दूर करा दिया है और उनके बीच सुलह करा दी है।

वे बोलीं- ‘अब न मैं और न ही कैप्टन एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे और न ही किसी तरह की बयानबाजी करेंगे।’ हालांकि, सुलह के बाद कैप्टन से बात करने नहीं हो सकी। कैप्टन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

गुट ही नहीं तो बरसट पर सवाल कहां!

कैप्टन के खासमखास एवं ओएसडी हरचंद सिंह बरसट के भट्ठल गुट में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस प्रधान ने कहा- ‘अब मैं और कैप्टन एक हैं तो फिर एक गुट से दूसरे गुट में जाने की बात ही कहां उठती है। कोई किसी भी पार्टी कार्यकर्ता के यहां आ-जा सकता है। बरसट के यहां इसलिए आए हैं कि वह कैप्टन के काफी नजदीक हैं और हम यह बात सभी को बताना चाहते हैं कि हमारी पार्टी में गुटबाजी अब बिल्कुल खत्म हो गई है।’

इस बारे में जब बरसट से बात की गई तो वे बोले- ‘मैंने कैप्टन सरकार के अंतिम समय में ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया था। भट्ठल हमारी पार्टी प्रधान हैं। वह मेरे घर आईं, यह मेरी खुशकिस्मती है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: