HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

..ताकि आप बने रहें कूल-कूल

अमृतसरगर्मी ने पूरे जोर-शोर से दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन भर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आजकल गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसी ड्रैस पसंद कर रहे हैं, जो देखने में आकषर्क भी हों और शरीर को कूल-कूल अहसास भी दिलाए। हर मौसम में फैशन बदलता रहता है और बदल जाता है पहरावे का ढंग। लोग गर्मी से निजात पाने और शरीर को तरोताजा रखने के लिए कॉटन और खादी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

वैसे तो आम दिनों में भी इन कपड़ों की मांग रहती है, लेकिन गर्मियां आते ही इनका क्रेज और भी बढ़ गया है। यही कारण है कि जहां गांधी आश्रम की रौनक बढ़ गई है, वहीं दूसरे राज्यों के कूलिंग वाले कपड़े बेचने वाले भी शहर में दाखिल हो चुके हैं। आर्ट गैलरी में उप्र हथकरघा एवं हस्तशिल्प की एग्जीबिशन कम सेल चल रही है।

नवाबी लुक में दिखना चाहते हैं लोग वैसे तो गर्मी के कपड़ों समरकूल, कॉटन आदि को लेकर शहर की दुकानें अटी पड़ी हैं। इसके बावजूद दूसरे राज्यों की कंपनियां भी यहां मार्कीटिंग के लिए दाखिल हो चुकी हैं। एसजी ठाकर सिंह आर्ट गैलरी में लखनऊ के नवाबी पहरावे का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है।

अवध हथकरघा हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग समिति के सचिव जावेद आलम ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब कारीगरों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अपने उत्पाद को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने से बाजार की प्रतिस्पर्धा के अनुसार उत्पाद निर्मित करने का अवसर भी मिलेगा।

ग्राहकों को हस्तशिल्पियों से उत्पाद सीधे प्राप्त होने से कम मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त हो सकेंगे। जावेद आलम ने बताया कि इस वक्त महिलाओं में लखनवी कॉटन चिकन, साड़ियों, बनारसी साड़ियों और पुरुषों में कुर्ता खादी चिकन, नवाबी कुर्ते आदि की मांग ज्यादा है। चिकन वर्क वाले पहरावे की मांग इस वक्त ज्यादा रहती है। अमृतसर में भी उन लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला है। उनके पास महिलाओं संबंधी पहरावे 220 से 1,600 रुपए तक की रेंज में मौजूद हैं, जबकि पुरुषों के लिए 180 से 580 रुपए तक।

खादी भी पीछेनहीं

गर्मी के मौसम में खादी के पहरावे की भी खासी मांग है। कुर्ता-पायजामा, स्कर्ट, टॉप आदि मार्कीट में लोगों को लुभा रहे हैं। 50 से लेकर 500 रुपए मीटर की रेंज में उपलब्ध कपड़ों की तरफ खासा उत्साह है। श्री गांधी आश्रम के मंत्री राम सूरत यादव ने बताया कि उनके पास हथकरघा यानी हस्तनिर्मित खादी के कपड़े भी मौजूद हैं। जो कि पहनने मे अलग अलग लुक देते हैं और ठंडक का अहसास कराने के साथ व्यक्तित्व में भी निखार लाते हैं। वह बताते हैं कि गर्मियों में खादी के कपड़ों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ जाता है। इसकी मार्कीट को देखते हुए हम इसमें और भी नए कलैक्शन उतारने की तैयारी की हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: