HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

जल सैनिकों ने ली शपथ

अमृतसर.बूंद, बूंद अनमोल है पानी। अब वह समय आ गया है कि हमें पानी का महत्व जानना होगा। दैनिक भास्कर ने एक ऐसी पहल की है, जो बदल देगी दुनिया। भास्कर परिवार की ओर से जल सत्याग्रह शुरू किया गया। सैकड़ों जल सैनिकों ने जल को बचाने की शपथ ली।

भवंस एसएल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अनीता भल्ला ने कहा कि पानी की लगातार हो रही बर्बादी गंभीर समस्या है। दैनिक भास्कर के जल सत्याग्रह अभियान से लोग जल बचाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में केवल स्कूल के विद्यार्थी ही नहीं टीचर्स भी जल सैनिक के रूप में काम करेंगे। इस प्रयास से अगर कुछ लोग भी पानी बचाने के लिए आगे आ गए तो सफलता है।

स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में दैनिक भास्कर द्वारा दिखाई गई प्रैजैंटेशन को देखने के बाद स्टूडैंट्स और टीचर्स ने जल को बचाने की शपथ ली। जल सैनिकों ने कहा कि धरती पर मौजूद पानी का केवल 3 फीसदी ही पीने योग्य है। स्टूडैंट्स ने कहा कि वे जल सैनिक बनकर पानी बचाओ संदेश अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों और दोस्तों तक पहुंचाएंगे।

जल सत्याग्रह अभियान के अंतर्गत प्रेम आश्रम सीसै स्कूल में भी प्रैजैंटेशन दी गई। इसमें उपस्थित स्टूडैंट्स ने संयुक्त रूप से शपथ ली और आश्वासन दिया कि वे जल सैनिक के रूप में जल को बचाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप सरीन ने कहा कि पानी सभी की जरूरत है। जिस प्रकार से पानी को जाया किया जा रहा है, इससे ऐसा लगता है कि जल्द ही पानी धरती से समाप्त हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: