नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में चूक के मामले में खुलासा हुआ है कि उनके सुरक्षा बेड़े में जो विमान आ गया था वह भारतीय वायुसेना का डोर्नियर प्लेन था और सिस्टम में गड़बड़ी के कारण वह प्रधानमंत्री के काफिले में आ गया था।
इस मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है क्योंकि डीजीसीए ने स्पष्टीकरण दिया है कि गलती के कारण ऐसा हुआ। ठीक से संवाद स्थापित न होने के कारण डोर्नियर विमान पीएम के विमान रूट में आ गया। इस स्पष्टीकरण के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
एएआई की रिपोर्ट में कहा गया कि रडार में डोर्नियर विमान के उभरने के सबूत मिले हैं। इसके बाद डीजीसीए का स्पष्टीकरण आया है। डोर्नियर विमान को वीआईपी रूट नहीं दिया गया था और फिर भी यह उस रास्ते में आ गया। इसे पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब सिर्फ शुक्र मनाया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का ही विमान था।
संबंधित खबरें
* क्या था पीएम के प्लेन के पीछे?