HomeHealth Health

पतला करने वाली दवा बना सकती है मोटा

टोरंटो. मोटापा घटाने के लिए दवाइयां खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कनाडा के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में इस तथ्य का खुलासा किया है।

बीबीसी न्यूज के ऑनलाइन संस्करण के मुताबिक अलबर्टा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 20 हजार लोगों पर 30 बार अध्ययन किया। यह लोग लम्बे समय से ‘ओरलिस्टेट’, ‘स्बिट्रामाइन’ व ‘रिमोनबेंट’ जैसी मोटापा घटाने वाली दवाइयों में से किसी एक दवा का सेवन करते थे।

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस अध्ययन में ज्ञात हुआ है कि इन दवाइयों के सेवन से अधिकांश लोग पतले होने के बजाए और अधिक मोटे हो गए थे। बेहद कम लोगों को फायदा हुआ था।

एक शोधकर्ता ने बताया कि उक्त अध्ययन में भाग लेने वाले लोगों का वजन 100 किलोग्राम था। अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि लम्बे समय तक सेवन करने बावजूद ‘ओरलिस्टेट’ खाने से केवल 2.9 किलोग्राम वजन कम हुआ। इसी प्रकार स्बिट्रामाइन के सेवन से केवल 4.2 किलोग्राम और रिमोनबेंट के सेवन से केवल 4.7 किलोग्राम वजन कम हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: