HomeNewsNational National

दस उपग्रह छोड़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम. भारत अगले हफ्ते एक साथ दस उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] के एक अधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल को पीएसएलवी-सी 9 अपने साथ दस उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा। इनमें से आठ उपग्रह दूसरे देशों के हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिन उपग्रहों को छोड़ा जाना है, उनमें 690 किलोग्राम वजन का भारतीय उपग्रह कार्टोसैट-2ए शामिल है। भारत के जिस दूसरे उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा वह प्रायोगिक दूरसंवेदी उपग्रह है। इसका वजन 85 किलोग्राम है और इसे बाद के प्रक्षेपणों में आधुनिक प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए एक प्लेटफार्म के रूप उपयोग किया जाएगा।

भारतीय प्रक्षेपण यान कनाडा हालैंड डेनमार्क और जर्मनी के आठ नैनो उपग्रह को भी प्रक्षेपित करेगा। इन उपग्रहों का वजन 16 से 27 किलोग्राम के बीच है। इन उपग्रहों को 635 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: