HomeNewsNational National

उप्र : रेलवे स्टेशन से दस बम बरामद

लखनऊ. गड़बड़ी फैलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में स्थित पुलिस चौकी के पास सुरक्षाबलों ने दस बम बरामद किए।

पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे चौकी के निकट दस छोटे देशी बम बरामद किए गए इन बमों की बरामदगी के समय चारबाग रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मो पर यात्रियों की काफी गहमागहमी थी।

बम बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर ली और प्लेटफार्मो की तलाशी ली गई। तलाशी में बम निरोधक दस्तों को तो कुछ नहीं मिला, लेकिन इस कार्रवाई से रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

राजकीय रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए बम परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार बरामद किए गए बम काफी कम क्षमता वाले हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: