HomeBusinessDalal Street Dalal Street

बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स टूटा

मुंबई.सेंसेक्स लगातार छह कारोबारी दिन तेजी देखने के बाद देश के प्रमुख शेयर बाजार बुधवार को नरमी से बंद हुए। बैंक, धातु और पूंजीगत वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रहा जबकि रीयल्टी व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में चुनिंदा लिवाली दर्ज की गई।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज 85.83 अंक यानी 0.51 फीसदी गिरकर 16,698.04 के स्तर पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक दिन के कारोबार की समाप्ति पर 26.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 5,022.80 के स्तर पर दर्ज किया गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में हालांकि आज मजबूती देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 28.79 अंक यानी 0.41 फीसदी मजबूत होकर 7,066.41 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 1.78 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 8,799.86 के स्तर पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- विप्रो, एसीसी, एम एंड एम और यूनीटेक। भेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील व एचडीएफसी बैंक के शेयरों के भाव गिरे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: