मुंबई.
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की क्रिकेट टीम ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ अब तक खेले गए दोनों मैच हार चुकी है। लगता है प्रीति इससे काफी नाराज है तभी तो उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी टीम के सात खिलाड़ियों को फाइव स्टार होटल से निकालकर दूसरे होटल में ठहरा दिया।
वजह यह बताई जा रही है कि वे अपने कुछ दोस्तों को फाइव स्टार होटल में ठहराना चाहते थे लेकिन होटल में कमरे में खाली नहीं थे। लिहाजा उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेल चुके एक प्लेयर और छह अन्य अंडर-19 खिलाड़ियों को एक छोटे होटल में शिफ्ट करना मुनासिब समझा।
क्रिकेटर गगनदीप सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा ‘मुझे पहले ताज में ठहराया गया था लेकिन बाद में मुझे माया प्लेस में भेज दिया गया क्योंकि ताज में ठहरने में कुछ दिक्कत हो रही थी।’
ताज होटल में ही ठहरे एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों की जगह आरती व कैलाश सुरेंद्रनाथ, टिमी नारंग, लता पटेल, अब्बास अली बेग और नेस के भाई जय वाडिया को ठहराया गया है।