HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

भोपाल. प्रदेश के कालेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर मंगलवार को हुई सरकारी कवायद काफी समय तक आरोप-प्रत्यारोप से घिरी रही। आलम यह रहा कि इसके लिए आयोजित कार्यशाला में लंच ब्रेक के बाद आयोजन स्थल पर कोई भी नहीं पहुंचा। हालांकि आयोजन में सेमेस्टर को लेकर कई सुझाव भी आए।

उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, कालेजों के प्राचार्य और विभाग के सभी रीजनल एडीशनल डायरेक्टर को बुलाया था। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसमें प्रमुख सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव और आयुक्त आशीष उपाध्याय शामिल हुए। चर्चा में जब कुछ कालेजों के प्राचार्र्यो ने बीयू पर समय से रिजल्ट न देने का आरोप लगाया। इस पर विवि के रजिस्ट्रार डा. संजय तिवारी ने कहा ‘कालेज के जिन शिक्षकों को परीक्षा की कापियां भेजी जाती हैं, वे ही इस काम में गड़बड़ी करते हैं।

इसके बावजूद हम समय पर परिणाम घोषित करने की पूरी कोशिश करते हैं।’ मामला नहीं थमा, डा. तिवारी ने वहीं से विवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनद जैन से बात की। कुछ देर बाद श्री जैन सीलबंद 600 कापियों के पैकेट व कापी अलाटमेंट के रिकार्ड के साथ पहुंचे। सील तोड़कर कापियां निकाली र्गई। इनमें से किसी भी कापी को जांचा नहीं गया था। बस विद्यार्थियों को नंबर दे दिए गए थे। यह देख आयुक्त ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिए कि मामले की रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए। ताकि इसकी विभागीय जांच हो सके।

तैयार होगी रिपोर्ट

बरकतउल्ला विवि के रजिस्ट्रार डा. तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में आए सुझावों पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित की जाएगी।

प्रारूप तैयार

कार्यशाला में सभी प्राचार्यों को सेमेस्टर प्रणाली का प्रारूप दे दिया गया है। जिसमें प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया, शक्षणिक कैलेंडर, विवि, कालेज और शासन की भूमिका आदि बातें विस्तार से बताई गई हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि सुझावों पर विचार करके इन्हे कुलपतियों की बैठक में रखा जाएगा।

गठित होगा उच्च शिक्षा आयोग

कार्यशाला में बताया गया कि जल्दी ही राज्य सरकार उच्च शिक्षा आयोग का गठन करने जा रही है। इसके बाद कालेजों की संबद्धता, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता आदि के काम पूरी तरह से आयोग के कार्यक्षेत्र में आ जाएंगे। जिससे विवि पर काम का बोझ कम हो जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि सेमेस्टर प्रणाली में विवि पर परीक्षाओं का काम बढ़ जाएगा इसे देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: