HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अश्विनीनगर में आधी रात फायर

रायपुर. अश्विनीनगर में मंगलवार की रात 3.30 बजे राज तिवारी नाम के एक युवक ने सूरज ठाकुर (35) पर देशी कट्टे से दो गोलियां दागीं और भाग निकला। उस वक्त सूरज अपने मकान की छत पर सो रहा था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। इधर, पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी राज समेत तीन को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी फरार बताया गया है।

घायल सूरज आरटीओ एजेंट है। ब्राrाणपारा निवासी राज से उसकी गहरी दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी डीलिंग को लेकर दोनों में कुछ दिन से अनबन चल रही थी। इसी दौरान राज ने सूरज को रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान बनाया। वह टिकरापारा के शंकर और कोटा के विनोद को लेकर कल रात मोटरसाइकिल से अश्विनीनगर पहुंचा। वहां से जोगी गोस्वामी भी साथ हो लिया।

चारों रात में सूरज के घर पहुंचे। उन्हें पता था कि सूरज परिवार के साथ छत पर सो रहा होगा। सीढ़ी से चारों सूरज के मकान के बगल वाले मकान में चढ़ गए। वहां से दीवार फांदकर सूरज के घर पहुंचे। सोते सूरज पर राज ने कट्टे से फायर कर दिया। पहली गोली पेट के दाहिने हिस्से में लगी। दर्द और घबराहट से सूरज चीखकर उठा, लेकिन तब तक राज ने दूसरा फायर किया। गोली सूरज की गर्दन को छूती हुई निकल गई।

फायर और चीख-पुकार से सूरज की पत्नी और बच्चे ही नहीं, परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। मोहल्लेवालों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को खबर दी गई तो पुरानी बस्ती की टीम डाग स्क्वाड के साथ तड़के ही पहुंच गए। क्राइम स्क्वाड की मदद से सुबह तक राज और उसके साथी शंकर और विनोद को दबोच लिया। फरार जोगी गोस्वामी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को राज के घर से दो कारतूस और एक खोखा मिला।

शंकर के मकान से भी देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने खून से सनी चादर और मच्छरदानी जब्त कर ली। पुरानीबस्ती टीआई जीवन नागेश ने बताया कि इनका एफएसएल परीक्षण कराया जाएगा। घायल और परिजनों से अभी विस्तृत बयान नहीं लिया जा सका है। गोली किसने चलाई इसकी भी विवेचना जारी है, क्योंकि पूछताछ राज ने बताया कि गोली उसने नहीं, शंकर ने चलाई है।

आरोपी ने बनाई कहानी

चर्चा है कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने ब्राrाणपारा स्थित अपने घर के पास भी हवाई फायर किया। आसपास के लोगों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उसने यह प्रचार किया कि उसपर तथा उसके दोस्त पर एक साथ हमला हुआ। यह कहानी कुछ घंटे में ही ध्वस्त हो गई। पुलिस राज और उनके साथियों का रिकार्ड भी निकाल रही है।

मोहल्लेवाले सकते में

गोलीकांड से अश्विनीनगर में दहशत फैल गई। सूत्रों ने बताया कि आरोपी राज के पीड़ित परिवार से काफी करीबी संबंध थे। सूरज की बहनें उसे अपना मुंहबोला भाई मानती और राखी भी बांधती थीं। घायल सूरज इकलौता बेटा है। उनके पिता रघुवीर सिंह ठाकुर परिवहन विभाग में हेड क्लर्क हैं, लेकिन पांच साल से लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: