जयपुर. प्रदेश में चुनावी रणनीति के सिलसिले में जयपुर आए चुनाव प्रभारी वेंकैया नायडू और प्रदेश प्रभारी गोपीनाथ मुंडे बुधवार को दिनभर अलग-अलग रहे। हालांकि पार्टी मुख्यालय में शाम को हुई मंत्रिमंडल और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कुछ समय तक वे साथ रहे। वेंकैया जयपुर पहुंचने के बाद जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित पांच सितारा होटल में संगठन महामंत्री रामलाल के साथ रुके, जबकि मुंडे खासा कोठी में रुके।
वेंकैया ने पार्टी मुख्यालय में असंतुष्ट माने जाने वाले नेताओं से अलग-अलग बात की, जबकि मुंडे मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों और पदाधिकारियों से मिले। यहां तक कि दोनों संघ कार्यालय भी अलग-अलग वक्त पर गए।