bhaskar Web English
HomeNewsNational National

केंद्रीय मंत्री बालू ने की थी बेटों की सिफारिश

नई दिल्लीयूपीए सरकार के सामने बुधवार को राज्यसभा में तब शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई, जब केंद्रीय जहाजरानी और सड़क परिवहन मंत्री टीआर बालू ने पेट्रोलियम मंत्रालय से अपने बेटों की कंपनियों को गैस सप्लाई के लिए सिफारिश करने की बात स्वीकार की।

अन्नाद्रमुकसदस्य वी. मैत्रेयन ने शून्यकाल में आरोप लगाया कि बालू ने अपने बेटों की कंपनियों किंग्स इंडिया पॉवर कापरेरेशन और किंग्स इंडिया केमिकल कापरेरेशन को गैस सप्लाई के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। मैत्रेयन ने केंद्रीय मंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वे पिछले दो साल से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय केअधिकारियों पर नियमों में फेरबदल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि दोनों कंपनियों को कावेरी बैसिन से गैस की आपूर्ति शुरू हो जाए। बालू की दोनों पत्नियों के पास इन कंपनियों के शेयर हैं।

जोरदार विरोध :

बालू ने दो विवाहों का तो चुनावी हलफनामे में उल्लेख कर दिया था, लेकिन विपक्ष ने खासतौर पर भाजपा व अन्नाद्रमुक सांसदों ने अधिकारियों पर दबाव डालने का जोरदार विरोध किया। इसे लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच काफी हंगामा हुआ।

बालू का तर्क :

अपने बचाव में बालू ने कहा कि पिछली एनडीए सरकार में मंत्री बनने के पहले वे दोनों कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनियों का भारतीय गैस प्राधिकरण (गैल) के साथ 10 हजार क्यूबिक मीटर गैस देने का समझौता हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: