News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
मुंबई में 9 से 15 अप्रैल तक हुए ऑल इंडिया अंडर-17 बूस्ट क्रिकेट कप टूर्नामेंट में चंडीगढ़ डीएवी-8 की टीम चाहे सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज शाहनवाज मिर्जा ने अपनी धमाकेदार पारियों से बूस्ट टॉप 5 बल्लेबाजों में अपनी जगह जरूर बनाई। इस अचीवमेंट के लिए शाहनवाज को बीस हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।
टूर्नामेंट में कुल 30 बल्लेबाजों को चुना गया जिसमें टॉप 5 का चयन किया गया। अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले शाहनवाज को बूस्ट की सिलेक्शन कमेटी में शामिल पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ और सुरेंद्र खन्ना ने ट्रॉफी प्रदान की।
जब 7 छक्के समुंद्र में गिरे:
शाहनवाज ने टूर्नामेंट में 3 मैचों में 183 रन बनाए। तीसरे मैच में मुंबई के खिलाफ 34 गेंदो में 91 रन की जोरदार पारी के दौरान शाहनवाज ने 13 छक्के लगाए जिसमें से 7 छक्के मैदान के बाहर समुंद्र में गिरे। इसी मैदान पर शाहनवाज ने टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा का 12 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में 13 गेंदो में 41 और दूसरे मैच में 12 गेंदो में 46 रन की जोरदार पारी खेल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
बूस्ट की एड में आएंगे नजर: शाहनवाज को अब बूस्ट की एड करने का मौका मिलेगा और साथ ही बूस्ट के हर प्रोडक्ट पर फोटो भी नजर आएगी।