HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाबी में करवाएंगे बेसिक आईटी कोर्स

चंडीगढ़मराठी में कामयाबी के बाद अब महाराष्ट्र नॉलेज कॉपरेरेशन लिमिटेड (एमकेसीएल) पंजाबी में बेसिक आईटी कोर्सेस करवाएगी। इंटरनेट लर्निग, विंडो बेसिक, बेसिक कंप्यूटिंग आदि कोर्सेज पंजाबी में करवाने के लिए एमकेसीएल अपने कोर्सेज का पंजाबी में अनुवाद करवा रही है। कंपनी पंजाब के सभी जिलों में अपने सेंटर खोलेगी।

एमकेसीएल के को-आर्डिनेटर जीवन असीजा ने बताया कि मां-बोली में लर्निग किसी भी अन्य भाषा के मुकाबले कहीं अधिक प्रभावी रहती है। महाराष्ट्र में करीब 34 लाख स्टूडेंट्स को आईटी एजूकेशन दी गई, जिनमें से 60 फीसदी से अधिक ने मराठी में यह एजुकेशन ली। ये पंजाबी में भी संभव है और कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। जीवन असीजा के अनुसार, इंटरनेट पर पंजाबी की ढेरों साइट्स मौजूद हैं लेकिन लोग उनका उपयोग नहीं कर पाते। उनके सेंटर पर ऐसी साइट्स का उपयोग भी सिखाया जाएगा।

महिलाएं और सीनियर सिटीजन भी ऑन लाइन शॉपिंग, ई-टिकटिंग, ई-पेमेंट करना सीख सकेंगे। कंपनी ने अभी पंजाब सरकार से कोई बातचीत नहीं की है लेकिन पंजाब में पहले से आईटी एजुकेशन दे रही कंपनियों के माध्यम से एमकेसीएल अपने कोर्सेज शुरू करेगी।

500 सेंटर खोलने की योजना

एमकेसीएल पंजाब में तहसील स्तर तक आईटी सेंटर खोलने की तैयारी में है। असीजा के अनुसार फ्रेंचाइज मॉडल में आने वाले दो-तीन साल में 500 सेंटर खोलने की योजना है। इन सेंटर्स में विशेष तौर पर तैयारी एमकेसीएल के आईटी कोर्सेज पढ़ाए जाएंगे। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस प्रकार का रिस्पांस मिला है, उसे देखते हुए पंजाब में भी अच्छा रिस्पांस मिलने की संभावना है।

महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से चल रही कंपनी

महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र की कई यूनिवर्सिटीज के सहयोग से पब्लिक पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत एमकेसीएल को बनाया गया था। आज यह करीब 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर रही है। साल 2001 से लेकर अब तक कंपनी महाराष्ट्र में ग्रामीण एजुकेशन सेक्टर में प्रभावीशाली साबित हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: