HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मौसम के साथ बदला किचन मेन्यू

जालंधरसीजन में बदलाव आते ही घर की किचन के मैन्यु में भी बदलाव आ गया है। अब फ्राइड को बॉय-बॉय करते हुए किचन में सिटी वुमन ने हैल्दी, लाइट व कूल रैसेपीज को वैलकम कहा है।

हॉट सीजन की ये कूल डाइट ऐसी हैं जो बनाने में आसान और हैल्दी हैं। इस नए मैन्यु में जहां डाइटीशियन्स की सलाह शामिल है, वहीं घरेलु नुस्खे भी शामिल हैं। इनसे रहता है बॉडी में पानी का संतुलन।

ठंडी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा

गर्मियों में अकसर ठंडी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। मेरे घर में गांय है और बच्चे भी दूध, दही का रायता और नींबू पानी का इस्तेमाल ज्यादा करते है ज्यादा गर्मी में मैं बच्चों को सत्तू, चाट्टी की लस्सी और स्लाद ज्यादा देती हू

- गीता वधवा, हाउस वाइफ।

बदलाव जरूरी है

गर्मीयों में खाना खाने को मन भी नहीं करता इसलिए मैन्यु में पोहा, इडली, लेमन जूस, उप्पमा, तरबूज का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ताजे फलों का जूस भी गर्मीयों में डिमांड पर रहता है। ताकि हैल्थ के साथ स्वाद के भी बना रहे।

- पूजा गुप्ता, हाउस वाइफ।

लाइट डाइट करते हैं प्रैफर

गर्मियों के सीजन में हमारे घर का अक्सर मैन्यू चेंज हो जाता है, इसलिए लाइट डाइट को ही प्रैफर किया जा रहा है। ब्रैकफास्ट में कार्न-फलैक्स, ब्रैड विद जैम और ज्यादातर जूस, शेक का इस्तेमाल करती हूं। खाने में सलाद और हल्का खाना जैसे दाल चावल को प्रैफर किया जाता है। मेरा मेन्यू परिवार के मुताबिक है।

- पसस्वनि, हाउस वाइफ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: