जालंधर जहां क्रिकेट की बात हो वहां पर सचिन तेंदूलकर का नाम आना वाजिब है। अपने बल्लेबाजी का फन दिखा चुके सचिन का आज बर्थ डे मना रहा है, माय एफएम दिल से।
इस मौके पर जहां रेडियो का डॉन रमित सलाम जालंधर में सचिन के बारे में कई जानकारी अपने शरारती अंदाज में पेश करेगा वहीं पूरा दिन हमारे आरजे सीप, संत सूफी, पल्लवी व सुखप्रीत भी सचिन को अपने स्टाइल से बर्थडे विश करने वाले हैं। अपने चेहते क्रिकेटर सचिन के बारे में कुछ रोचक जानकारी मनोरंजक अंदाज में सुनने के लिए आपको सिर्फ ट्यून करना होगा 94.3 माय एफएम दिल से और म्यूजिक के साथ इंज्वाय करें सचिन का बर्थडे।
व्यक्तिगत जीवन
नाम : सचिन रमेश तेंदूलकर
जन्म तिथि : 24 अप्रैल 1973
निक नेम : द मास्टर बलास्टर, द लिटिल चैंपियन, द बॉम्बे बॉम्बर,
जन्म स्थान : मुंबई भारत
पहला टेस्ट मैच : पाकिस्तान कराची 1989-90
पहला ओडीआई : पाकिस्तान गुजरां वाला, दूसरा 1989-90 पहला फस्र्ट क्लास क्रिकेट 1988
बैटिंग स्टाइल : राइट हैंड बैट
बोलिंग स्टाइल : राइट आर्मस ऑफ ब्रेक, लैग ब्रेक, राइट आर्मस मिडियम, लैग ब्रेक गुगली।
वैवाहिक जीवन : शादीशुदा
पत्नी : अंजलि तेंदूलकर
बच्चे : दो, बेटी सरा और बेटा अजरुन
खास बात
सचिन तेंदूलकर पहले बैटसमैन है जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1992 में थर्ड एंपायर द्वारा रन आउट दिया गया। एक दिवसीय मैच में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज का खिताब जीते। सचिन का नाम उनके पंसदीदा म्यूजिक डायरेक्टर सचिनदेव बरमन के नाम पर रखा। सचिन बैटिंग पर जाने से पहले लेफ्ट पैर पर पैड बांधते हैं।
पसंद : नापसंद
सचिन को सभी तरह के सी फुड बेहद पसंद है। इनमें मां के हाथ से बनी मछली।
शौक : गाड़ी चलाना, संगीत सुनना
सपना जो पूरा नहीं हुआ
वेस्ट इंडिस के पेस अटैक होलडिंग, मार्शल, गार्नर और रोबर्ट के सामने बल्लेबाजी करना।
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड : सिडनी क्रिकेट और वैंकहेड स्टेडियम।
सबसे यादगार मैच : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 1992 वल्र्ड कप में पाकिस्तान को हराना।
उपलब्धियां एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन 16361 बनाने का सेहरा सचिन के सिर बंधा है। >>सचिन को 1977 में विस्डम क्रिकेटर ऑफ द इअर चुना गया। >>भारत का दूसरा सबसे बड़ा सिवलियन अवार्ड पद्म विभूषण 2008 में प्राप्त किया। >>आईसीसी वल्र्ड ओडीआई ग्यारह 2004,07 >>2003 क्रिकेट वल्र्ड कप में प्लेयर और टूर्नामेंट >>विस्डन क्रिकेटर का अवार्ड 1997 में >>पद्म श्री अवार्ड 1999, अजरुन अवार्ड 1994 और राजीव गांधी खेल रतन 1997-98