नई दिल्ली.
सीबीआई ने कहा कि उसे दाउद इब्राहिम का पता मालूम है लेकिन उसे पकड़ने में पाकिस्तान उनकी मदद नहीं कर रहा है। सीबीआई प्रमुख विनय शंकर ने कहा कि हमें अच्छी तरह से मालूम है कि दाइद इब्राहिम कहां है और हम अंतरराष्ट्रीय संगठनों की मदद लेकर इसे भारत लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको मालूम है कि दाउद कहां हैं तो उन्हें भारत लाने में इतनी देरी क्यों हो रही है? इसका उत्तर देते हुए विनय शंकर ने कहा कि पाकिस्तान हमारी मदद नहीं कर रहा है। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि दाउद ऐसे देश में है जो आतंकवादियों के मामले में भारत की कभी भी मदद नहीं करता है।
शंकर ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को संरक्षण दिया जा रहा है और भारत सरकार के पास इस बात का सबूत है।
शंकर को विश्वास है कि पाकिस्तान के मदद के बिना भी सीबीआई दाउद को भारत लेकर आएगी। शंकर ने कहा कि दाउद ज्यादा दिनों तक कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।