HomeNewsNational National

दिल्ली : तीन कॉंट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

नई दिल्ली. करीब एक महीने पहले द्वारका में हुई एक बिल्डर की हत्या के आरोप में तीन कॉंट्रैक्ट किलर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में अवैध हथियार रखने, गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार कॉंट्रेक्ट किलर्स में से दो का नाम मनोज और बब्लू बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार में संलग्न बलबीर सिंह को इन आरोपियों ने 20 मार्च को अगवा किया था और 1 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए 22 मार्च को सिंह की हत्या कर दी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: