ढांड (कैथल)
गांव साकरा में बहू ने वृद्धा सास की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। फिर शव खुर्दबुर्द करने के इरादे से इसे जला दिया। रात के अंधेरे में बहू ने इस कारगुजारी को अंजाम दिया। इसमें चौबारे पर सो रही उसकी दो मासूम बेटियां भी जिंदा जल गईं। आग से कमरे का सामान जल गया और छत गिरने के से तीनों शव मलबे में दब गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने बहू और उसके बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बाद में तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी बबीता के खिलाफ हत्या एवं शव खुदबुर्द करने का मामला दर्ज किया। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
साकरा का वेदप्रकाश बहन के पास बाकल गांव में गया हुआ था। मंगलवार देर शाम खाने के बाद परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी अचानक रात करीब 12 बजे चौबारे में आग की लपटें निकलनी शुरू हो र्गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए और आग चौबारे में चारों तरफ फैल गई। थाना ढांड प्रभारी एसआई चानन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
सुबह पुलिस को मिली भनक
बुधवार सुबह तीनों के जलने की भनक लगने पर पुलिस चौबारे पर पहुंची और मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। सूचना पर वेदप्रकाश भी घर पहुंचा। इधर, एसपी अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का जायला लिया।
पत्नी की चरित्र पर उंगली उठाई: पुलिस में दी शिकायत में वेदप्रकाश ने कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। जमीन को लेकर वह अक्सर उसकी मां और उससे झगड़ा करती थी। मंगलवार को भी बबीता का उसकी मां से झगड़ा हुआ था। उसे शक है कि इसी वजह से बबीता ने उसकी मां की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी और शव खुर्द बुर्द करने के लिए इसे चौबारे पर रखकर आग लगा दी। इसमें उसकी बेटियां पूजा व मुस्कान भी जिंदा जल गईं। पुलिस ने भादसं की धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जल र्गई और पता भी नहीं चला आग की लपटें इतनी तेज थी कि मकान की खिड़कियां, दरवाजे व कड़ियां जलने से छत का मलवा भी नीचे गिर गया। पुलिस ने घर में बैठी बबीता व उसके बेटे आयुष (2) को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने आग बुझाई। लेकिन तब तक वेदप्रकाश की मां सावित्री (६५), बेटी पूजा (७) और मुस्कान (5) जल गईं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया और शवों को क्षत-विक्षत हालत में बाहर निकाला। पुलिस ने फिलहाल पति की शिकायत पर बबीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बबीता अस्पताल में उपचाराधीन है। फिट होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
-अनिल कुमार राव एसपी कैथल