bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाक के बयान के बाद भारत के दावे पर प्रश्नचिह्न्

इस्लामाबाद. फांसी का फरमान झेल रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को राहत दिए जाने के लिए कोई याचिका पेंडिंग न होने के पाकिस्तान के बयान के बाद कश्मकश के हालात बन गए हैं और कई दावों पर उंगली उठ रही है।

पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के दफ्तर से प्रवक्ता मेजर जनरल (रिटायर्ड) रशीद कुरैशी ने बयान में कहा गया है कि मुशर्रफ के पास ऐसी कोई याचिका लंबित नहीं है जिसमें सरबजीत की रिहाई, फांसी टालने या उसे राहत देने की मांग की गई हो।

इस तरह के बयान के बाद कश्मकश की स्थिति बन गई है क्योंकि पहले भारत की तरफ से दावा किया गया था कि उसने सरबजीत को राहत देने की मांग करने के लिए एक याचिका दाखिल की है। इसके अलावा पाक के पूर्व मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने भी सरबजीत के पक्ष में एक याचिका दाखिल करने का दावा किया था।

कुछ ही दिन पहले पाक के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की तरफ से भी बयान आया था कि वे सरबजीत को फांसी से बचाने के लिए अपील करेंगे। अब मुशर्रफ के दफ्तर के इस बयान से कई सवालिया निशान लग गए हैं।

संबंधित खबरें
* सरबजीत के माफी की अपील परवेज के पास नहीं
* काश! वापसी में सबरजीत भी साथ हो
* पाक धमाकों में सरबजीत का हाथ नहीं
* 'सरबजीत को भारतीय होने की सजा'
* सरबजीत के लिए दया याचिका दाखिल
* सरबजीत के लिए उम्र कैद मांगेंगे गिलानी
* भारत ने की सरबजीत के माफी की अपील
* सरबजीत के परिवार को मिला पाक वीजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: