HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

ज्योति की कोशिश प्रशंसनीय

अमृतसरईडियट क्लब का हॉकी पर कटाक्ष

‘सैक्रेटरी होवे ज्योति कुमार, हॉकी वाले कदे न हारन, गिल साहिब ज्योति से ज्योति जलाते चलो, हॉकी को आगे बढ़ाते चलो..’ के नारों के साथ ईडियट क्लब ने हॉकी की गिरती स्थिति पर हाल गेट के बाहर कटाक्ष किया। क्लब के अध्यक्ष राजिंदर रिखी ने कहा कि हॉकी जैसे खेल को हम लोग घटिया और निम्न स्तर का खेल समझते रहे हैं, लेकिन ज्योति कुमार ने इसके उत्थान की जो कोशिश की है वह सराहनीय है।

रिखी ने कहा कि अगर हॉकी इसी तरह से दिन दूना-रात चौगुना तरक्की करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब वह क्रिकेट को हाशिए पर ला देगी। ईडियट क्लब के संरक्षक कंवलजीत सिंह मानांवाला ने हॉकी फैडरेशन के संरक्षक केपीएस गिल को इस बात की बधाई दी।

प्रो. परमजीत सिंह रंधावा ने गिल को कहा कि वह ज्योति कुमार की कुर्सी को महफूज रखें। इस मौके पर भोलू अमृतसरिया, गुरप्रीत सिंह, चंद्रमोहन हरिजन, सुमीत कालिया, नरदीप डंगा, संदीप रिखी, मनोज तोता, तरलोचन सिंह धंजू, अवतार दीपक, अमन शालीमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: