अमृतसर‘हमेशा हमारी कोशिश यही रही है कि लोगों को कम दामों में अच्छा सामान उपलब्ध करवाया जाए। हम ट्रैडीशन में रहकर हमेशा नई रहने वाली चीजें लोगों तक पहुंचाते हैं। यह कहना है आर्ट गैलरी में लगी अवध हैंडीक्राफ्ट आर्गेनाइजेशन की एग्जीबिशन और सेल के सैक्रेटरी जावेद आलम का।
एग्जीबिशन में लड़के-लड़कियों के लिए चिकन वर्क और खादी के कुर्तो में नयापन इसकी खासियत है। इसके अलावा कम दामों में एक्यूप्रैशर का सामान भी उपलब्ध है। जावेद ने बताया कि कई तरह के मसाजर जो एक्यूप्रैशर थैरेपी में प्रयोग होते हैं जैसे फुट, बैक, फेस, हैड के लिए मसाजर एग्जीबिशन में उपलब्ध हैं। गिम्मी जो हाथों का एक्यूप्रैशर प्वाइंट दबाने और मसाज करने के लिए होती है, वह भी यहां उपलब्ध है। ये सारा सामान लकड़ी का बना हुआ है। इसकी कीमत 30 से 280 रुपए तक है।