HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

शॉपिंग से जीतें पिया का दिल

अमृतसरचकाचौंध और तड़क-भड़क भरी इस लाइफ में हर लड़की अपने को आकर्षक लुक देने में लगी हुई है। इसके लिए उसे फैशनेबल कपड़े तो चाहिए ही, साथ में उससे भी ज्यादा जरूरी हैं आभूषण और अन्य कॉस्मैटिक चीजें, जो उसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। ज्वैलरी और मेकअप उसकी सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सामने वालों पर उसका इंप्रैशन भी डालता है। अक्सर लड़कियां शादी के वक्त या शादी के बाद सुंदर दिखने के लिए बहुत ज्यादा खर्चा करती हैं, लेकिन आप प्लानिंग के साथ बजट में शॉपिंग कर सबकी लाडली बन सकती हैं। इससे आप पिया मन को भी भाएंगी।

समझदारी से करें शॉपिंग

दुल्हन समझदारी के साथ शादी का बजट प्लान करे और फिजूलखर्च

बिलकुल न करे, तो शादी की खुशी दोगुनी हो जाती है। शादी में दुल्हन को सबसे सुंदर दिखना होता है। हो भी क्यों न, क्योंकि उस दिन वह सबसे अलग, सबसे खास जो होती है, लेकिन ध्यान रहे कि गर्मी में ज्यादा हैवी मेकअप से साइडइफैक्ट हो सकता है। कोशिश यही रहे कि हल्का मेकअप करें।

सजने की अलग-अलग कीमत

दुल्हन मेकअप 1500 से 6,000 की रेंज तक करवा सकती है। इसके अलावा अगर पAसिद्ध ब्यूटीशियन से मेकअप करवाया जाए जैसे की अंबिका, तो इसकी रेंज 20,000 से शुरू होती है। अब फैसला आप पर है। बजट को ध्यान में रखकर मेकअप का चुनाव आप कर सकतीं हैं। क्लारा इंटरनैशनल के मालिक गगन विर्क का कहना है कि मेकअप का खर्चा काफी बढ़ जाने के कारण दुल्हन के पास कई आप्शन उपलब्ध हैं। आमतौर पर शहर में 10,000 से 12,000 रेंज के मेकअप उपलब्ध हैं।

कास्मैटिक में कई ऑप्शन

दुल्हन के मेकअप में बेस, फाउंडेशन, बलशर, आई शैडो, मसकारा, आई लाइनर, लिप पैंसिल, लिप स्टिक, ग्लोस, मेकअप रिमूवर इत्यादि महत्वपूर्ण हैं। ब्यूटी कार्नर में काम करने वाली जैसमीन का कहना है कि स्टे आन गर्मियों के समय इस्तेमाल में अवश्य लेने चाहिए। इससे मेकअप ज्यादा देर तक ताजा बना रहता है। लैक्मे, रैवलौन और मेबलीन के कास्मैटिक प्रोडक्ट्स पसंदीदा है। इसके इलावा लारियल के प्रोडक्ट्स की रेंज सामान्य से ज्यादा है।

किराए पर भी ज्वैलरी

मार्कीट में किराए पर भी ज्वैलरी उपलब्ध है। शगुन सैट और विवाह के दिन के लिए सैट की ऑप्शन उपलब्ध हैं। ज्वैलरी का किराया 500 से 2000 तक है। डिजाइनर चूड़ियों की रेंज 1000 से 5000 तक है। इनके साथ एक साल तक की वारंटी भी मिलती है। डिजाइनर कलीरे की रेंज 1000 से 2000 तक है। बैंगल्स और कड़ा सेट हाथों की सजावट को बढ़ाते हैं। हैंगिंग बैंगल्स काफी पसंद की जाती हैं। कंगन के मालिक विनीत गुप्ता का कहना है कि जोधा-अकबर स्टाइल की ज्वैलरी काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा विक्टोरियन, कुंदन और रूबी-पन्ना सेट भी चलन में हैं।

मेहंदी लगा के रखना

इस समय मार्कीट में दूल्हा-दुल्हन और शहनाई के डिजाइनों वाली मेहंदी दुल्हन के हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे आगे हैं। मेंहंदी लगवाने का खर्च 500 से 1000 तक आ जाता है।

कौन से रंग हैं पसंदीदा

लाल आल टाइम फैवरेट रंग रहा है। शादी का जोड़ा हो या कोई और सुहागिनों का त्यौहार, लाल रंग के कपड़े लेटैस्ट डिजाइनों में मार्कीट में उपलब्ध रहते हैं । सीटीसी मॉल के मालिक गौरव का कहना है कि लाल रंग में जालीदार दुपट्टा काफी फैशन में है और इसे लहंगे के साथ मिक्स और मैच किया जा सकता है। गर्मियों की वजह से पेस्टल रंग काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिसमें फिरोजी, पिस्ता, बेज इत्यादि शामिल हैं।

क्या है दुल्हन की पसंदीदा आउटफिट क्वीन इन स्टाइल के मालिक नवदीप सिंह का कहना है कि साउथ-काटन सूट्स, लीजी बीजी, साड़ियां, अनारकली सूट्स, लहंगा, कार्सेट ब्लाउज विद मरमेड ऑपेरा स्कर्ट्स काफ ी पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा शिफौन, जार्जट और पिAंट काफी पसंद किए जाते हैं। लहंगों की रेंज 10,000 से शुरू होकर 1.15 लाख तक है।

सैंडल भी ऊंचा करे आपका कद

दुल्हन की शादी की ड्रैस के साथ मैचिंग सैंडल आवश्यक है। ऐसे मौकों पर पैंसिल हील सैंडल ज्यादा प्रैफर की जाती है। इनकी रेंज 1000 से 3000 तक है।

सीमित है शुभ मुहूर्त इस बार शादियों के लिए सीमित मुहूर्त होने पर भी शहर में हो रही शादियों में पAतिदिन गहनों और कपड़ों की खरीदारी हो रही है। इन दिनों लोग जम कर शापिंग कर रहे हैं। लेकिन जब आप अपने बजट के अनुकूल शापिंग करेंगी तभी आप स्मार्ट शॉपर कहलाएंगी और शादी की खुशी और जश्न का आनंद भी ले सकेंगी। इसलिए शापिंग करिए मगर समझदारी के साथ तभी आप सबका दिल जीतेंगी और हरदम भाएंगी अपने पिया मन को..।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: