लंदन. ब्रिटेन के तीसरे सबसे बड़े बैंक बार्क्लेस ने आज कहा कि आर्थिक बाजार के बुरे हालात के कारण उनके इंवेस्टमेंट बैंक और फंड मैंनेजमेंट की इकाईके मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है।
बार्क्लेस बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बार्क्लेस कैपिटल और बार्क्लेस ग्लोबल इंवेस्टर के मुनाफे में कमी आई है। पिछले साल दोनों ही कंपनियों को बड़ा मुनाफा हुआ था।
बैंक की तरफ से बयान शेयरधारकों की बैठक के बाद आया। बार्क्लेस के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष ने जॉन वारेली ने कहा कि बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुएबैंको को मजबूत पूंजी रखने की आवश्यक्ता है।
उन्होंने कहाकि हम अपने बैक के इक्वटी अनुपात को 5.25 फीसदी तक पहुंचाना चाहते हैं।